Highlight : फिरोजाबाद : अगवा दुग्ध कारोबारी को 24 घण्टे के अन्दर किडनैपर्स के चुंगल से छुड़ाया, 5 गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

फिरोजाबाद : अगवा दुग्ध कारोबारी को 24 घण्टे के अन्दर किडनैपर्स के चुंगल से छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read

फिरोजाबाद : अपराध की दुनिया में यूपी का नाम भले ही सबसे आगे आता हो लेकिन यूपी पुलिस अपनी की समझदारी और हाई टेक के जमाने में अपराधियों के पांवो पसारने नहीं देती है। जी हां ऐसा ही एक मामला यूपी फिरोजाबाद का सामने आया है। जहां पर थाना टूंडला पुलिस ने चन्द घण्टों में ही अपहरण किये गए दूध के कारोबारी को आपराधियों के चंगुल से छुड़ा भी लिया और 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हैं। जिनके कब्जे से अवैध असलाहो, घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद किया गया हैं।

यूपी फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना टूण्डला पुलिस ने क्षेत्र से किडनैप किया गए दुग्ध कारोबारी को 24 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद किया। साथ ही मौके से 5 किडनेपर्स को गिरफ्तार किया है। हालांकि तीन आरोपी मौके से फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। आपको बता दें कि 13 अप्रैल को मन्जू देवी पत्नी राजशे कुमार निवासी खरिया कला थाना नारखी जिला फिरोजाबाद द्वारा सूचना दी गई कि उसका भाई संतोष यादव उम्र करीब 24 वर्ष देर रात करीब 10.30 बजे दो कार में सवार कई युवको द्वारा उसे किडनैप करके ले गए और फिर उनसे एक लाख की फिरौती मांगी गई। तहरीर मिलते ही पुलिस ने सबसे पहले वहां के सीसीटीवी फुटेज चैक किए। अपने मुखबिरो को सक्रिय किया। कार्यवाही करते हुई पुलिस ने आज गुरुवार को 1.30 बजे व्यापारी को सकुशल बरामद किया और मौके से 05 अपहृणकर्ताओं को अवैध असलाहों और घटना में इस्तेमाल की गई कार सहित गिरफ्तार किया। वहीं तीन आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने अपरह्ण में प्रयोग की गई दोनों कारों को सीज कर दिया है।

पुलिस टीम 

प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा

सर्विलांस प्रभारी विक्रांत सिंह तोमर

उप निरीक्षक तेजवीर सिंह

उप निरीक्षक संदीप सिंह

एचसीपी 254 राजौरिया

हेड कांस्टेबल 676 होशियार सिंह

कांस्टेबल पवन कुमार

कांस्टेबल विजय कुमार

कांस्टेबल राजेंद्र सिंह

सर्विलांस टीम 

हेड कांस्टेबल आशीष शुक्ला, आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी अमित उपाध्याय, आरक्षी रघुराज, आरक्षी अनिल कुमार शामिल थे।

Share This Article