Big NewsAlmora News

किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ा रंगे हाथ

दन्या में दो युवकों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक किशोरी को पहले अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवक किशोरी से जबरदस्ती कर रहे थे इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़कर किशोरी को बचाया है। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म का प्रयास

अल्मोड़ा जिले के दन्या में दो युवकों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग का अपहरण कर लिया। जिसके बाद युवक उसे बाइक में बैठाकर अपने साथ जंगल ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ और अभद्रता कर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने युवकों को रंगे हाथ पकड़कर किशोरी को उनके चंगुल से बचा लिया।

ग्रामीणों ने आरोपियों को किया पुलिस के हवाले

युवकों को जंगल से पकड़ने के बाद ग्रामीण उन्हें दन्यां थाने ले गए। जहां उन्होंने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी जागेश्वर के फुलई निवासी रोशन कुमार और आशीष कुमार हैं। जिनके विरूद्ध आइपीसी की धारा- 366 (क), 354 (ख) व 9/10 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ है किशोरी

बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय बालिका मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बुधवार को युवक उसे उठाकर अपने साथ बाइक पर ले गए। जिसके बाद वो इसे जंगल की ओर ले गए। युवक उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ कर रहे थे। संयोग से उसी समय वहां से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे और उन्होंने युवकों की इस हरकत को देख लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अन्य ग्रामीणों को बुलाकर युवकों को पकड़ लिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें