Entertainment

Khel Khel Mein OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल? इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। सिनेमाघरों में तो ये फिल्म अपना जादू नहीं चला पाई। ऐसे में अगर आपने भी ये फिल्म नहीं देखी है तो इसे अब आप ओटीटी पर देख सकते है। चलिए जानते है कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म में और कब(Khel Khel Mein OTT Release) रिलीज हो रही है।

कब रिलीज हो रही फिल्म (Khel Khel Mein OTT Release)

मल्टी स्टारकास्ट खेल खेल में फिल्म में अक्षय के अलावा तापसी पन्नू, एमी विर्क, फरदीन खान, वाणी कपूर, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म नौ अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई इटैलियन फिल्म परफेक्ट स्ट्रेंजर का हिंदी रीमेक है।

स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर हुआ था क्लैश

फरदीन खान ने खेल खेल में फिल्म से काफी लंबे समय के बाद इडस्ट्री में कमबैक किया। बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई। इस फिल्म का जॉन अब्राहम की वेदा और स्त्री 2 से क्लैश हुआ था। दोनों वेदा और खेल खेल में को स्त्री 2 ने पीछे छोड़ दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें