UttarakhandHighlightUdham Singh Nagar News

खटीमा: अपने गृह जनपद पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्या सुन तत्काल निस्तारण के दिए आदेश

उधम सिंह नगर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान खटीमा में नगरा तराई स्थित अपने घर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के आदेश दिए।

अपने गृह जनपद पहुंचे सीएम धामी

उधमसिंह नगर दौरे के दूसरे दिन सुबह सीएम धामी अपने खटीमा के नगरा तराई गांव स्थित अपने घर पर पहुंचे। वहां पहुंचकर वह जनता से मुखातिब हुए। जन मिलन कार्यक्रम के दौरान सीएम ने उनके घर पर आई जनता की शिकायतों को सुना। इस दौरान सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनता की शिकायतों और समस्याओं को तत्काल समाधान करने के आदेश दिए।

अधिकारियों को दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

इसके बाद सीएम धामी लोहिया हेड रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतें लेकर आई जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। वह आम जनता से मिलने के बाद रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। जहां मुख्यमंत्री रेडिसन होटल में उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें