National

खरगे ने धनखड़ से कहा आपको करनी होगी रक्षा, कविता बोलकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

संसद के विशेष सत्र में आज सरकार और विपक्ष में जमकर वार-पलटवार हुआ। सत्र की शुरूआत में पीएम मोदी ने जी20 की सफलता का जिक्र किया और कहा कि अब देश विकास के नए पथ पर चल रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि देश में अब नाम बदलने की बात होती है, उसके हालात बदलने की नहीं।

खरगे ने धनखड़ से की खास अपील

इस दौरान राज्यसभा में बोलते हुए खरगे ने राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ से एक खास अपील की। खरगे ने कहा कि हमें बाहर तो बोलने का मौका नहीं मिलता, यहां संसद में तो बोलने देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संसद में सभी को बोलने का मौका मिलना चाहिए। खरगे ने कहा कि अगर विपक्ष का नेता कुछ थोड़ा सा भी बोले तो उसपर कार्रवाई हो जाती है, लेकिन भाजपा के सांसद कुछ भी बोले उन्हें कुछ नहीं कहा जाता।

धनखड़ को बताया रखवाला

वहीं खरगे ने धनखड़ से कहा कि आप हमारे रखवाले हैं। अगर हमारे साथ कोई अन्याय होता है, तो आपको ही हमारी रक्षा करनी होगी। खरगे ने कहा कि हम पहले से ही संसद में संख्या के आधार पर कम हैं। अगर एनडीए के सांसद हम पर हमला करेंगे तो हमआपको पास ही रोते हुए आएंगे।

कविता बोलकर कसा सरकार पर तंज

वहीं खरगे ने संसद में केंद्र की मोदी सरकार पर एक कविता बोलते हुए हमला बोला। उन्होनें सरकार पर स्थानों क नाम बदलने को लेकर तंज कसा और कहा कि नाम बदलने से नहीं, हालात बदलने से कुछ होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें