Entertainmenthighlight

नहीं रहे KGF फेम हरीश राय, 55 साल की उम्र में इस वजह से गई जान- Harish Rai Death

Harish Rai Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। फिल्म केजीएफ(KGF) में चाचा का किरदार निभाने वाले अभिनेता हरीश राय अब इस दुनिया में नहीं रहे। फैंस के फेवरेट स्टार का गुरुवार को निधन हो गया है। 55 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि काफी समय से वो गले के कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे। बेंगलुरु के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। वहीं पर उनका इलाज चल रहा था।

नहीं रहे KGF फेम हरीश राय-Harish Rai Death

साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ(KGF) में हरीश राय ने चाचा का किरदार निभाया था। जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। खबरों की माने तो काफी समय से अभिनेता को गले का कैंसर था। जिसका इलाज बेंगलुरु के एक अस्पताल में हो रहा था। इलाज के दौरान ही हरीश इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button