Dehradun NewsHighlight

कैंपटी फॉल ने लिया विकराल रुप, पुलिस ने पर्यटकों की आवाजाही पर लगाई रोक, वापस लौटाए वाहन

kampty fall

टिहरी : उत्तराखंड के कई जिलों में कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे नदी नाले उफान पर हैं. कई रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं जिन्हें खोलने का काम जेसीबी से जारी। पहाड़ों से मलबा औऱ बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है। वहीं बता दें कि पर्यटक स्थलों पर बारिश का असर देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश के कारण पर्यटक स्थलों पर भीड़ कम हो गई है।क्योंकि नदी नाले उफान पर आने के कारण कई पर्यटक स्थलों जैसे कैम्टी, गुच्चू पानी स्थल पर जाने पर पुलिस ने रोक लगा दी है क्योंकि यहां पानी का बहाव काफी तेज है।

वहीं बता दें कि मसूरी के कैंपटी फॉल ने बुधवार को विकराल रूप धारण कर लिया। यहां जलस्तर अचानक बहुत ज्यादा गया जिस कारण  कैंपटी फॉल में हालात खतरनाक हो चले हैं। पुलिस ने कैंपटी में लोगों के आने जाने पर बैन लगा दिया है और पर्यटकों को वहां से वापस लौटाय जा रहा है। बात करें देहरादून की तो रिस्पना और बिंदाल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। लोगों डर के साए में जी रहे हैं। बीती रात से शुरु हुई बारिश से कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। यहां नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं।ऐसे में पहाड़ में सफर करने वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है और पहाड़ों में संभल कर सफर करने की जरुरत है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें