राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे यमुना नदी के प्रदूषण मुद्दे को लेकर सियासत जारी है। अब दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने आईटीओ छठ घाट पर एक अनोखा प्रदर्शन किया है। बीजेपी की तरफ से मांग की जा रही है कि मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल आएं और नदी में डुबकी लगाएं। पार्टी दावा कर रही है कि इस सिलसिले में हर तरह की तैयारी कर दी गई है।
बीजेपी ने दिल्ली यूनिट के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आईटीओ छठ घाट पर प्रदेश अध्यक्ष श्विरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल और आतिशी के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछवा दिया है। अब बस बेसब्री से इंतजार है कि केजरीवाल आएं और यमुना जी में वादे के मुताबिक डुबकी लगाए।
बीजेपी ने पूछा सवाल
वहीं पार्टी ने केजरीवाल और सीएम आतिशी को टैग करते हुए पूछा है कि आप कहां गायब हैं। केजरीवाल जी, 2020-2021 का अपना 2025 चुनाव से पहले यमुना जी में डुबकी लगाने का वादा पूरा करो।
पूर्व सीएम केजरीवाल ने किया था वादा
बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मार्च 2023 में यमुना को पूरी तरीके से साफ करने का वादा किया था और कहा था कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले यमुना में डुबकी भी लगाऊंगा।