Char Dham Yatra : Kedarnath : आपदा के 26 दिन बाद शुरू हुई केदारनाथ की पैदल यात्रा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Kedarnath : आपदा के 26 दिन बाद शुरू हुई केदारनाथ की पैदल यात्रा

Yogita Bisht
1 Min Read
Kedarnath-Temple-Uttarakhand

केदारनाथ आपदा के बाद से केदारनाथ पैदल यात्रा को बंद कर दिया गया था। अब आपदा के 26 दिन बाद केदारनाथ की पैदल यात्रा शुरू हो गई है। आज से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से धाम की पैदल यात्रा शुरू हो गई है। सोनप्रयाग से 180 यात्री पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचे।

आपदा के 26 दिन बाद शुरू हुई केदारनाथ की पैदल यात्रा

आपदा के 26 दिन बाद गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है। बता दें कि बीते 31 जुलाई को पैदल मार्ग पर बादल फटने की घटना के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया था। जिसके बाद पैदल मार्ग से यात्रा को रोक दिया गया था।

मंगलवार को 180 यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन

सोनप्रयाग से प्रशासन और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को यात्रा शुरू की गई। मंगलवार सुबह सात बजे से यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक कुल 400 यात्रियों को दर्शन के लिए भेजा गया था। शाम तक 180 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।