HighlightNational

उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर, केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि 22 दिसम्बर को कॉल सेंटर 112 पर मोबाइल नम्बर से ध्रुव सिंह नाम के युवक ने फोन कर केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने धमकी दी थी। सूचना पर यूपी मुख्यालय की संवाद अधिकारी नेहा पाल ने कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित कर दिया। मामले में जांच के बाद आज गुरुवार को प्राथमिकता दर्ज कर दी गई है। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।

अभी तक पुलिस की जांच में पता चला है कि फोन करने वाला व्यक्ति सिरफिरा किस्म का है। बहरहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें