International NewsHighlight

Kazakhstan Plane Crash: 110 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान हुआ क्रैश, वीडियो वायरल, 40 से ज्यादा लोगों की मरने की आशंका

कजाकिस्तान में विमान क्रैश (Kazakhstan Plane Crash ) होने की खबर सामने आ रही है। यहां अक्टौ शहर के पास आज क्रिसमस वाले दिन यानी 25 दिसंबर को 110 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सोशल मीडिया पर इस क्रैश की वीडियो भी तेजी से (Plane Crash Video ) वायरल हो रही है। इस क्रैश में मरने वालों की आशंका 42 बताई जा रही हैं। तो वहीं प्रारंभिक रिपोर्ट्स की माने तो प्लाइट में मौजूद कुछ लोगों के बचने की खबर भी सामने आ रही है।

कजाकिस्तान में विमान क्रैश (Kazakhstan Plane Crash Video)

फ्लाइट के क्रैश होने के तुरंत बाद ही आपातकालीन सेवाएं दुर्घटनाग्रस्त जगह पहुंची। जहां पर आग बुझाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि ये विमान अजरबैजान एयरलाइंस का है। विमान बाकू से रूस के चेचन्या के ग्रोज्नी की तरफ जा रहा था। लेकिन ग्रोज्नी में कोहरे की वजह से प्लेन ने अपना रूट बदला।

42 लोगों के मरने की आशंका

खबरों की माने कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि अज़रबैजान एयरलाइंस के विमान के क्रैश में मरने वालों की संख्या करीब 42 बताई जा रही है। फ्लाइट में 110 लोग सवार थे। जिसमें 105 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य। तो वहीं कई न्यूज वेबसाइट फ्लाइट में 72 लोगों के होने का दावा कर रही है। इस हादसे से जुड़ी एक वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

अज़रबैजान एयरलाइंस का प्लेन हुआ क्रैश

अज़रबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ईआरजे-190 विमान हादसे का शिकार हुआ है। विमान सुबह 3:55 बजे UTC, भारतीय समयनुसार 9:25 पर बाकू से निकला था। फ्लाइट में GPS की प्रॉब्लम की वजह से इसने क्रैश से पहले ही काम करना बंद कर दिया था।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें