आज करवा चौथ है. सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखती हैं। महिलाएं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखा है। इसकी तैयारी महिलाएं कई दिनों से कर रही हैं। बाजारों में बीते दिन मेहंदी लगाने को लेकर भीड़ देखी गई। वहीं करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व है। करवा चौथ का व्रत और पूजन चंद्र दर्शन के बाद ही पूरा होता है। व्रती महिलाएं अपने व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही करती हैं। इसलिए करवा चौथ के दिन सभी को बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार रहता है। महिलाएं शाम से ही चंद्रमा के निकने की राह देखने लगती हैं। हम आपकी मुश्किल को आसन कर देते हैं।
ज्योतिष गणना के अनुरूप हम बताते हैं आपके शहर में चांद निकलने का सही समय। ताकि आप चंद्रोदय के हिसाब से अपना पूजन और व्रत के पारण की तैयारी कर लें। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या है चंद्रमा के निकलने का समय….
आपके शहर में चंद्रमा के निकलने का समय
1-दिल्ली – शाम 08 बजकर 08 मिनट
2-नोएडा – शाम 08 बजकर 07 मिनट
3-गाजियाबाद – शाम 07 बजकर 42 मिनट
4- लखनऊ – शाम 07 बजकर 56 मिनट
5- वाराणसी – शाम 07 बजकर 26 मिनट
6- प्रयागराज – शाम 07 बजकर 31 मिनट
7- आगरा – शाम 08 बजकर 07 मिनट
8- अलीगढ़ – शाम 08 बजकर 06 मिनट
9- मेरठ – शाम 08 बजकर 05 मिनट
10- गोरखपुर – शाम 07 बजकर 47 मिनट
11- कानपुर – शाम 07 बजकर 35 मिनट
12- मथुरा – शाम 08 बजकर 08 मिनट
13- मुंबई – शाम 08 बजकर 47 मिनट
14- पटना – शाम 07 बजकर 42 मिनट
15- देहरादून- शाम 08:00 बजे
16- जयपुर – शाम 08 बजकर 17 मिनट
17- भोपाल – शाम 08 बजकर 54 मिनट
18- इंदौर – शाम 08 बजकर 09 मिनट