National

कर्नाटक: नामांकन जमानत में चिल्लर

कर्नाटक में आगामी 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में हर उम्मीदवार के लिए चुनावी जमानत राशि 10,000 रुपए है। इसी बीच कर्नाटक के यादगिर में एक युवा निर्दलीय उम्मीदवार ने निर्वाचन के अधिकारियों को एक मुश्किल टास्क दे दिया है।

सिक्कों में जमा करवाई नामांकन जमानत की राशि

कर्नाटक के यादगिर में एक युवा निर्दलीय उम्मीदवार ने निर्वाचन के अधिकारियों को 10,000 रुपए की राशि एक रुपए के सीक्के में जमा कराई है। यह राशि उसने चुनावी राज्य कर्नाटक के अपने निर्वाचन क्षेत्र में जमा की थी। उन सिक्कों को गीनने में निर्वाचन के अधिकारियों के पसीने छूट गए। लगभग दो घंटे तक अधिकारी सिक्के ही गिनते रहे।

निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं से जमा किए सिक्के

निर्दलीय उम्मीदवार यनकप्पा ने यादगिर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और मंगलवार को तहसीलदार कार्यालय पहुंच गया। यनकप्पा के गले में एक बैनर लटका हुआ था। लटके पोस्टर में 12वीं के समाज सुधारक बसवेश्वरा, कर्नाटक के संत- कवी कनकदास, स्वामी विवेकानंद, डॉ बी आर आंबेडकर और संविधान के प्रस्तावना की तस्वीरें थी।

तस्वीरों के नीचे कन्नड़ में संदेश लिखा था कि ‘यह सिर्फ एक रुपया नहीं है, आप मुझे एक वोट दें, मैं आपको गरीबी से आजादी दिलाऊंगा।’ जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार यनकप्पा ने कहा कि उन्होंने पैदल ही पूरे निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और मतदाताओं से ये सिक्के एकत्र किए हैं।

यनकप्‍पा के पास कुल 60 हजार की संपत्ति

कलबुर्गी जिले में गुलबर्ग विश्वविद्यालय से कला में स्नातक यनकप्पा के पास कुल 60,000 रुपए की संपत्ति है। जबकि यनकप्पा के पिता देवींद्रप्पा के पास एक एकड़ और 16 गुंटा जमीन है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें