Entertainment

करीना कपूर खान ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

kareena kapoor

पिछले कुछ दिनों से करीना खान के प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्खियां बटोर रहीं थी। इस बीच अब करीना ने इस मामले में अपनी सफाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रेगनेंसी की खबरों पर विराम लगा दिया है।

करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं और ये सब पास्ता और वाइन की वजह से है। करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “यह पास्ता और वाइन है। शांत हो जाइये। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। उफ्फ्फ…सैफ ने कहा कि उसने देश की आबादी बढ़ाने में पहले ही ज्यादा कंट्रीब्यूट कर दिया है। एन्जॉय KKK”

आपको बता दें कि करीना कपूर खान बीते कई दिनों से लेकर अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। खबरें आ रही थीं कि करीना कपूर तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। दरअसल, बीते दिनों करीना ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसे देख लोग अंदाजा लगाने लगे थे कि शायद बेबो गर्भवती हैं। इन तस्वीरों में करीना के पेट को देख लोगों ने उसे बेबी बंप समझना शुरू कर दिया था। ऐसे में जब लोग करीना की तीसरी प्रेगनेंसी को लेकर उनसे सवाल करने लगे तो एक्ट्रेस ने अपनी सफाई कुछ इस तरह से दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें