Big NewsUttarakhand

कल करण माहरा की ताजपोशी, देवेंद्र यादव भी रहेंगे मौजूद

karan mahra

 

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा रविवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कार्यालय में इस दौरान विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उत्तराखंड में कांग्रेस का एक नया युग शुरु होने जा रहा है। उत्तराखंड में कांग्रेस के युवा नेता करण माहरा को इस बार पार्टी आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

कुमाउं के रानीखेत से पूर्व विधायक रह चुके करण माहरा हालांकि इस बार अपना विधानसभा चुनाव हार गए हैं लेकिन पार्टी ने इसके बावजूद बड़ा फैसला लिया है और करण माहरा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं 17 अप्रैल को करण माहरा अपना पदभार ग्रहण करने जा रहें हैं। इस दौरान देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के प्रभारी देवेंद्र यादव भी पहुंच रहें हैं। तकरीबन सुबह 11 बजे के आसपास जॉलीग्रांट एअरपोर्ट से जुलूस की शक्ल में करण माहरा पीसीसी पहुंचेंगे और अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

वहीं इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है। हरीश रावत की भी मौजूद रह सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें