Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड। करन माहरा का बीजेपी और आरएसएस पर निशाना, तिरंगा फहराने पर दिया बयान

karan mahra with meeting

 

उत्तराखंड में कांग्रेस ने बीजेपी को तिरंगा यात्रा निकालने और घरों पर तिरंगा फहराने को लेकर घेरा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा है कि जिस आरएसएस ने आजादी से 52 सालों तक अपने मुख्यालय में तिरंगा नहीं फहराया उसी की विचारधारा वाली बीजेपी अब लोगों को तिरंगा फहराने के लिए कह रही है।

शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में विधायक प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य के साथ ही गोविंद सिंह कुंजवाल और गणेश गोदियाल भी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस ने अपनी तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां पर मंथन किया है।

वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के ऊपर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा है कि बीजेपी अब कांग्रेस के ही बताए रास्ते पर चलने को मजबूर है। जिस तिरंगे को लेकर कभी कांग्रेस आगे बढ़ती रही उसी तिरंगे के नीचे अब बीजेपी को भी आना पड़ा। करण माहरा ने आरएसएस के नागपुर स्थित मुख्यालय में आजादी के 52 सालों तक तिरंगा न फहराने के मसले पर भी बीजेपी को घेरा है।

आप नेता कांग्रेस में शामिल

वहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र पुंडीर ने अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व अन्य नेताओं ने रविंद्र पुंडीर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें