HighlightDehradun News

करन माहरा ने डेमोग्राफिक चेंज व लव जिहाद को बताया सियासी मुद्दा, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा आज देहरादून के विकासनगर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के दिवंगत नेताओ के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए।

करन माहरा ने डेमोग्राफिक चेंज व लव जिहाद को बताया सियासी मुद्दा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में शिक्षा माफिया भूमिया खनन माफिया शराब माफिया का बोलबाला है। बेरोजगारों के साथ धोखा महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केदारनाथ से सोने की चोरी भाजपा सरकार में हुई और सरकार 2 साल बाद चुप्पी तोड़ रही है।

भाजपा के पदाधिकारियों पर ही जमीन हड़पने के लगाए आरोप

करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा के माध्यम से उन्होंने सरकार से मांग की है केदारनाथ से गई शिला को वापस लाया जाए। इसके साथ ही जो भी पैसा ट्रस्ट द्वारा इकट्ठा किया गया है वो केदारनाथ मंदिर समिति के खाते में डाला जाए। भाजपा के जो पदाधिकारी महिलाओं के उत्पीड़न मैं दोषी है उन्हें शीघ्र दंडित किया जाए।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम भी उजागर किया जाए। मीडिया द्वारा लैंड जिहाद, लव जिहाद और डेमोग्राफिक चेंज पर जब सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि ये सब सत्ता पाने के जुमले हैं। उल्टा उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों पर ही जमीन हड़पने का आरोप लगा दिए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें