एक्टर कंगना रणौत आए दिन बॉलीवुड के सितारों पर तीखी टिप्पणी करती नहीं थकती। वह समय-समय पर बॉलीवुड माफियाओं के ऊपर तंज कसती रहती हैं। कंगना पॉलिटिक्स में भी अपने विचार लोगों के समक्ष रखने पर भी नहीं डरती। वहीं अब उन्होंने GEN Z पर निशाना साधा है। उन्होंने हाल ही में GEN Z के लोगों को गाजर मूली कहा है। उन्होंने कहा की यह जनरेशन तो अपना मकान भी नहीं खरीद सकती।
कंगना ने GEN Z पर साधा निशाना
कंगना ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा कि “GEN Z” हा हा हा उनके अंग और पैर लकड़ी की तरह है, वह अपना ज्यादातर समय देखने, बातचीत करने या पढ़ने की तुलना में फ़ोन पर बिताते हैं। वे निरंतरता में असमर्थ है। वो मानते हैं की उन्हें बस बॉस का पद दिया जाना चाहिए। जिसका वह सम्मान नहीं करते हैं। इसके साथ ही GEN Z बस त्वरित सफलता का सम्मान करते हैं।
GEN Z को बोल दिया गाजर मूली
अपनी पोस्ट में कंगना ने आगे लिखा है कि GEN Z को स्टारबक्स और एवोकाडो टोस्ट बहुत पसंद हैं। लेकिन वे अपने खर्च पर घर तक नहीं खरीद सकते। वे सोशल मीडिया को प्रभावित करने के लिए ब्रांडेड कपड़े किराए पर ले सकते हैं , लेकिन कमिटमेंट करने या शादी करने से नफरत करते हैं।
अध्ययनों से यह भी पता चलता है की वे सेक्स करने के लिए भी आलसी हैं। GEN Z सचमुच गाजर मूली की तरह है। उनके लिए बेवकूफी भरी बातें ब्रेन वॉश, हेरफेर को प्रभावित करना आसान है। मिलेनियल्स बहुत बेहतर हैं, हम शासन करते हैं ! और योगा, स्पोर्ट्स और एक्सरसाइज के बारे में जेन जेड का क्या ख्याल है…?’
फिलहाल कंगना कर रही हैं चंद्रमुखी टू की शूटिंग
कंगना फिलहाल चंद्रमुखी २ की शूटिंग कर रहीं है। यह तमिल की हॉरर कॉमेडी ब्लॉकबस्टर फिल्म चंद्रमुखी का सिकुएल है। चंद्रमुखी 2 में कंगना एक नृत्यांगना की भूमिका निभाएंगी। जो राजा के दरबार में नृत्य करती हैं। वह अपनी सुंदरता और अपनी नृत्य की स्किल्स के लिए जानी जाती हैं। तमिल के एक्टर लॉरेंस इसमें कंगना के अपोजिट मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।