Entertainment

OTT पर आज रात इतने बजे स्ट्रीम होगा Kalki 2898 AD का हिंदी वर्जन, जान लें टाइम

Kalki 2898 AD On Netflix: मल्टी स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। ऐसे में सिनिमाघरों में धमाल मचाने के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में जो लोग बड़े पर्दे पर फिल्म को नहीं देख पाए वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म का मजा ले सकते है।

kalki 2898 ad collection day 1

कितने बजे होगी स्ट्रीम? (Kalki 2898 AD On Netflix)

प्रभास की फिल्म Kalki 2898 AD आज रात ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के हिंदी वर्जन के राइट्स 175 करोड़ में खरीदे। फिल्म आज रात 12 बजे स्ट्रीम होने जा रही है।

तमिल-तेलुगु भाषा में इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

जहां हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स में रिलीज होने जा रहा है। तो वहीं तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु वर्जन के लिए मेकर्स ने 200 करोड़ में ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजन प्राइम वीडियो को राइट्स बेच दिए। ऐसे में आज अमेजन प्राइम पर बाकी भाषाओं में फिल्म 12 बजे स्ट्रीम होगी।

‘कल्कि 2898 एडी’ का कलेक्शन (Kalki 2898 AD Collection)

27 जून, 2024 को ‘कल्कि 2898 एडी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म आते ही छा गई थी। देशभर में फिल्म ने टोटल 645.8 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1041.65 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें