HighlightNainital News

अब बॉलीवुड सिंगर कैलाश खैर ने गाया हरीश रावत के लिए गाना, लालकुआं में विमोचन

 लालकुआं : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रचार में उतरी उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका माया उपाध्याय ने बॉलीबुड सूफी गायक कैलाश खैर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर गाया गीत को एलईडी के माध्यम से लॉंच किया ।

इस दौरान उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति को बचाये रखने के लिये हरीश रावत का विधायक बनना बहुत जरूरी है उनके मुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र का चहुँमुखी विकास होगा। साथ ही पूर्व में हरीश रावत की सरकार में लोक कलाकारों के लिये एक नीति बनाई गई थी जिसमे लोक कलाकारों को प्रोत्साहन मिल रहा था यदि फिर से हरीश रावत मुख्यमंत्री बनते हैं तो पूरे प्रदेश में कलाकारों और उत्तराखण्ड की जनता का विकास होगा।

वहीं उन्होंने जन जन की है यही पुकार, अबकी बार हरदा सरकार के गीत भी गुनगुनाये.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें