Entertainment

टाइगर श्रॉफ के फैन है के-पॉप सिंगर औरा, अभिनेता के बारे में कहा ये

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री में अपने एक्शन मूव्स और डांस के लिए जाने जाते है। वैसे तो अभिनेता के लाखों फैन है। उनकी फिल्म के लिए उनके फंस बेसब्री से इंतज़ार करते रहते है। ऐसे में साउथ कोरिया के सिंगर ने अभिनेता को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया की वो टाइगर के बहुत बड़े फैन है। सिंगर इस समय अपने पहले  इंडो-कोरियन गाने ‘जिमी जिमी’ में व्यस्त है।

कई बार की बात करने की कोशिश

के-पॉप सिंगर औरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का जिक्र किया की वो अभिनेता टाइगर के साथ कोलेबोरेशन करना चाहते है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की कई बार उन्होंने टाइगर श्रॉफ से कांटेक्ट करने का प्रयास किया। लेकिन कुछ रिस्पांस नहीं आया। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से इच्छा जताई की वो इस बात की सूचना अभिनेता तक पहुंचाए।

औरा ने अभिनेता के लिए कहा ये

आगे उन्होंने कहा की वो टाइगर का डांस और एक्शन मूव्स के फैन है। उन्हें अभिनेता के साथ कोलेबोरेशन करना है। आगे औरा ने कहा की मेरा ये मैसेज उन तक पंहुचा देना। ताकि हम साथ काम कर सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया की इंस्टाग्राम पर कई बार उन्होंने टाइगर को मैसेज किया। लेकिन वहा से कोई जवाब नहीं आया। 

इस फिल्म में आएंगे नज़र

टाइगर की एक्शन फिल्म जल्द ही आने वाली है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में टाइगर जल्द ही अभिनय करते नज़र आएंगे। फिल्म में टाइगर के साथ अक्षय कुमार भी है। खबरों की माने तो फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ हो सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें