Jyotiraditya Scindia की मां माधवी राजे का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस
Jyotiraditya Scindia की मां माधवी राजे का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर माधवी राजे सिंधिया ने अंतिम सांस ली। कई महीने से माधवी राजे बीमार चल रही थी। कुछ दिन पहले जब उनकी हालत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बुधवार की सुबह डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके और उनका निधन हो गया।
निमोनिया के साथ सेप्सिस बीमारी से पीड़ित
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक माधवी राजे को निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस बीमारी थी। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी सेहत में ज्यादा सुधार होता दिखा नहीं और 70 वर्ष की उम्र में उन्होनें इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
नेपाल की प्रिंसेस थी माधवी राजे
माधवी राजे को लेकर कहा जाता है कि वो नेपाल के राजघराने से संबंध रखती हैं। शादी से पहले उनका नाम प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी था। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के पीएम रह चुके हैं। लेकिन फिर 1966 में माधवी राजे की शादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया से हो गई और तब मराठी परंपरा के तहत उनका नाम माधवी राजे रखा गया