Pithoragarh NewsHighlight

कबाड़ व्यवसायी को सत्यापन न कराना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा 5 हजार का चालान

पिथौरागढ़ पुलिस क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाये हुए है. वहीं बलुवाकोट क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायी को किरायेदार सत्यापन न कराना भारी पड़ गया. पुलिस ने व्यवसायी का पांच हजार का चालान काटा है.

कबाड़ व्यवसायी को सत्यापन न कराना पड़ा भारी

पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस जिले में किरायेदार सत्यापन से संबंधित लगातार अभियान चलाये हुए है. इस क्रम में पुलिस ने चैकिंग के दौरान कस्बा बलुवाकोट में एक कबाड़ व्यवसायी वाहिद पुत्र जाहित निवासी कस्बा बलुवाकोट को बिना सत्यापन निवास करते हुए पाया.

पुलिस ने काटा 5 हजार का चालान

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरूद्ध 5 हजार रूपये का नकद चालान जारी किया गया. पुलिस ने लोगों को समझाया कि किरायेदारों और घरेलू कर्मचारियों का सत्यापन करवाना न केवल कानून की मांग है, बल्कि यह हमारे समुदाय और परिवार की सुरक्षा के लिए भी जरुरी है. पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें