Big NewsUttarakhand

जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरे, अस्पताल में भर्ती

प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को सिंगर के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। जुबिन नौटियाल अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए। इस हादसे में उनकी कोहनी बुरी तरह से जख्मी हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कोहनी टूट गई और उनके सिर, पसलियों, माथे पर भी चोट लगी है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनके दाएं हाथ का ऑपरेशन होना है। डॉक्टरों ने उन्हें हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के पीआर ने सिंगर के साथ हुए हादसे के बारे में विस्तार से ऑफिशियल जानकारी दी। उनकी टीम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह सीढ़ियों से फिसल गए। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। सिंगर के कोहनी टूट गई तो पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।

Back to top button