Big NewsNainital News

हल्द्वानी में दो पत्रकारों का हुआ एक्सीडेंट, लामाचौड़ के पास ट्रक ने कार को मारी टक्कर

accident in haldwani

हल्द्वानी- हल्द्वानी के लामाचौड़ से उत्तराखंड के मीडिया जगत के लिए बुरी खबर आई। बता दें कि आज सुबह लामाचौड़ के पास ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार में दो पत्रकार सवार थे जो गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों पत्रकारों को 108 के माध्यम से बेस अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह दो पत्रकार अंकित साह और दीपक अधिकारी अपनी कार में सवार होकर काम के सिलसिले से कहीं जा रहे थे तभी लामाचौड़ के पास ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर कितनी जोरदार थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक रास्ते में पलट गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने मुखानी पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर मुखानी पुलिस पहुंची औऱ क्रेन से ट्रक को सीधा कर साइड करवाया। इस हादसे में पत्रकार अंकित साह और दीपक अधिकारी घायल हो गए।

108 एंबुलेंस से दोनों को बेस अस्पताल लाया गया जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। वहीं जानकारी मिली है कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। दोनों पत्रकार सुरक्षित हैं। उनको प्राथमिक उपचार दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें