Uttarakhand Chamoli NewsBig News

ज्योतिर्मठ के नाम से जानी जाएगी जोशीमठ तहसील, भारत सरकार ने दी मंजूरी

चमोली में स्थित जोशीमठ तहसील अब ज्योतिर्मठ के नाम से जानी जाएगी। भारत सरकार ने नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद स्थानीय जनता ने इस फैसले का स्वागत किया है।

ज्योतिर्मठ के नाम से जानी जाएगी जोशीमठ तहसील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले वर्ष जोशीमठ का नाम बदलकर ज्योतिर्मठ करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेज दिया गया था। अब केंद्र ने ज्योतिर्मठ तहसील के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्थानीय जनता ने इस फैसले का स्वागत किया है।

भारत सरकार ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

बता दें कुछ वर्षों से लगातार स्थानीय लोगों द्वारा जोशीमठ का नाम बदलने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका। मुख्यमंत्री धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जोशीमठ तहसील को ज्योतिर्मठ नाम देने का फैसला किया था। जिसके बाद भारत सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

chamoli news

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें