HighlightJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

फिलहाल बंद रहेगा जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन, इस वजह से लिया गया फैसला

जोशीमठ आपदा के बाद से जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन बंद है। फिलहाल जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन नहीं होगा। रोपवे के सभी टावरों को बदला जाना है जिसमें काफी समय लग सकता है। जिस कारण कारोबारी परेशान हैं।

फिलहाल नहीं होगा जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन

तकनीकी टीम की रिपोर्ट आने के बाद रोपवे के संचालन को लेकर की जा रही बातों पर विराम लग गया है। अटकलें लगाई जा रही थीं कि जोशीमठ में भू-धंसाव की स्थिति सामान्य हो गई है। इसलिए अब रोपवे का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन सर्वे की रिपोर्ट में कई टावरों के क्षतिग्रस्त होने की बात कही गई है। इसलिए रोपवे के सभी टावरों को बदला जाएगा।

भू-धंसाव के कारण बंद कर दिया गया था संचालन

बता दें कि जोशीमठ-औली रोपवे एशिया के सबसे बड़े रोपवे में शुमार है। साल 2023 में जोशीमठ में भू-धंसाव होने के कारण इसका संचालन बंद कर दिया गया था। तब से रोपवे का संचालन बंद ही है। हाल ही में जोशीमठ में भू-धंसाव कम हो गया है। जिसके बाद से कहा जा रहा थ कि जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

टावरों को बदलने के बाद ही रोपवे का संचालन

तकनीकी टीम की रिपोर्ट में सुझाव दिए गए हैं कि सभी टावरों का एलाइमेंट बदलकर नए सिरे से निर्माण कराया जाए। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगेगा। ऐसे में सभी टावरों को बदलने के बाद ही रोपवे का संचालन हो पाएगा। रोपवे बंद होने के कारण जहां एक ओर पर्यटकों के हाथ निराशा लग रही है तो वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें