Big NewsDehradun News

जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनकर तैयार, कल केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन

डोईवाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून एयरपोर्ट की फेज टू की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। 14 फरवरी को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनकर तैयार

बता दें 486 करोड़ की लागत से नई टर्मिनल बिल्डिंग को तैयार किया गया है। नई टर्मिनल बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग से 10 गुना अधिक छमता वाली है और यह बिल्डिंग आधुनिक तकनीक से लैस है। इसके साथ ही हवाई सफर करने वाले यात्रियों को नए टर्मिनल भवन का फायदा मिलेगा।

एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

मंगलवार को एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने नवनिर्मित नया टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने टर्मिनल भवन के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया एवं व्यवस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें