HighlightNational

ज्वाइंट कमिश्नर ने पानी की जगह पी लिया हैंड सैनिटाइजर, VIDEO वायरल

मुंबई : BMC का बजट पेश किया जा रहा था। इस दौरान एक ज्वाइंट कमिश्नर रमेश पवार ने पानी की जगह गलती से हैंड सैनिटाइजर पी लिया. इससे पहले कि उसे गटकते किसीने उनको पीछे से रोक दिया और उनको भी एहसास हो गया था कि वो पानी की जगह हैंड सैनिटाइजर पी गए हैं.

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पवार को पानी की जगह गलती से सैनिटाइजर पीते हुए देखा जा सकता है. यह मामला उस वक्त का है जब बीएमसी में साल 2021-22 के लिए शिक्षा विभाग का बजट पेश किए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई. वीडियो में आप खुद देख सकते हैं, पवार मंच पर अपने सामने रखी बोतल को उठाकर मुंह में लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

लेकिन, बोतल से एक-दो घूंट पीने के बाद ही उन्हें पता चल गया कि वह पानी की जगह सैनिटाइजर पी रहे हैं. तभी उनके बगल में बैठे एक अधिकारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक पवार बोतल से एक-दो घूंट सैनिटाइजर पी चुके थे. फिर वहां एक कर्मचारी ने आकर पवार को पानी की बोतल दी, इस घटना के दौरान शिक्षा समिति की चेयरपर्सन संध्या दोषी भी वहां मौजूद थीं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें