HighlightHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी में जोहार महोत्सव की धूम, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

हल्द्वानी में तीन दिवसीय जोहार महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव का आनंद लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। शनिवार को जोहार महोत्सव में शामिल होने के लिए हल्द्वानी विधायक सुमित् हृदयेश भी पहुंचे।

हल्द्वानी में जोहार महोत्सव की धूम

हल्द्वानी में तीन दिवसीय जोहार महोत्सव का आनंद लेने लोग पहुंच रहे हैं। मूल रूप से भारत चीन सीमा पर रहने वाले रं और शौका समाज के लोग हर साल हल्द्वानी में जोहार महोत्सव का आयोजन करते हैं। इस महोत्सव में पिथौरागढ़ चीन बॉर्डर के दारमा, व्यास और चौंदास वैली के लोग लोक कला संस्कृति और हस्तकला के साथ ही पारंपरिक व्यंजन को साझा करने के लिए इस महोत्सव का आयोजन करते हैं।

JOHAR MAHOTSAV

सांस्कृतिक विरासत को भी आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है लक्ष्य

जोहार महोत्सव में रं समाज और शौका समाज के लोग अपनी वेशभूषा और सांस्कृतिक विरासत को भी आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए बड़े ही नायाब तरीके से इस भव्य आयोजन के माध्यम से जागरुक करते हैं। पर्वतीय क्षेत्र के उत्पादन और पहनावे के लिए इस्तेमाल होने वाले हस्तकला के वस्त्र भी यहां महोत्सव में उपलब्ध रहते हैं। इन्हीं सब का आनंद लेने के लिए हल्द्वानी सहित पूरे प्रदेश के बॉर्डर एरिया के लोग भी इस महोत्सव में शिरकत करते हैं।

JOHAR MAHOTSAV

हल्द्वानी विधायक भी पहुंचे जोहार महोत्सव में

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी जोहार महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने जोहार समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा की ये लोग सीमा के प्रहरी है और भारत के इतिहास में इनका बहुत बड़ा योगदान है। आज जोहार समाज के लोग हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें