TrendingHighlight

JioHotstar Domain मामले में आया नया ट्विस्ट, दिल्ली से दुबई पहुंचा डोमेन, जानें किसने खरीदा?

दिल्ली के एक ऐप डेवलपर के JioHotstar.com डोमेन खरीदने के बाद ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अब इसी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ये डोमेन(JioHotstar Domain) अब दुबई के दो बच्चों ने खरीद लिया है। दिल्ली के शख्स ने इसे दुबई रह रहे दो बच्चों को बेच दिया हैं। JioCinema और Hotstar के मर्जर का ये डोमेन है। दोनों के मर्जर से पहले ही दिल्ली के इस शख्स ने इसे खरीद लिया था।

दिल्ली से दुबई पहुंचा डोमेन (JioHotstar Domain)

दुबई के दो बच्चों ने इस बात की जानकारी JioHotstar.com पर दी है। बता दें कि जियोहॉटस्टार के मर्जर से पहले दिल्ली के एक शख्स ने JioHotstar नाम का डोमेन खरीदा था। इस डोमेन के लिए उसने कंपनी से एक करोड़ की मांग की थी। हालांकि इस रिक्वेस्ट को मना कर कंपनी ने शख्स के ऊपर कानूनी कार्यवाही की बात कही थी।

कौन है डोमेन खरीदने वाले ये दो बच्चे?

जिसके बाद दिल्ली के शख्स ने ये डोमेन दुबई में रह रहे दो बच्चों को बेच दिया है। JioHotstar.com पर एक लेटर शेयर किया गया है। बीते दिन इस डोमेन पर एक न्यू लैंडिंग पेज था। जिसमें दो बच्चे पेज पर विजिटर का वेलकम कर रहे थे। बता दें कि ये दोनों भाई-बहन है। इनका नाम जैनम और जीविका है। 10 साल की जीविका और 13 साल के जैनम का एक YouTube चैनल हैं। जहां वो खेलों के बारे में DIY कंटेंट बनाते है। साथ ही दोनों का जैनम जीविका फाउंडेशन नाम से एक NGO भी है। इसको लेकर अभी तक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोई बयान नहीं दिया है।

Hotstar

साल 2023 में ही खरीद लिया था डोमेन

आपको बता दें कि बीते साल ही दिल्ली के इस शख्स ने ये डोमेन खरीद लिया था। ताफी फ्यूचर में वो रिलायंस जियो के आगे डील रख सके। शख्स ने रिलायंस कंपनी के लिए एक पत्र भी लिखा है। जिसमें लिखा कि अगर कंपनी डोमेन लेना चाहती है तो उसे उसकी Cambridge की पढ़ाई का खर्चा उठाना होगा।

जो कि करीब एक करोड़ है। यूजर ने ये दावा किया है कि वो एक ऐसे परिवार से आता है जहां उसकी फैमिली के लिए कैंब्रिज की उसकी पढ़ाई का खर्चा उठाना संभव नहीं है। इसलिए वो डोमेन के बदले चाहता है कि जियो उसकी पढ़ाई का खर्चा उठाए। हालांकि कंपनी ने इस ऑफर को मानने से मना कर दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें