दिल्ली के एक ऐप डेवलपर ने अपनी सुझ-बूझ से एक ऐसा काम किया कि अब सोशल मीडिया पर हर जगह उसकी चर्चा हो रही है। इस शख्स ने Jio Hotstar के मर्जर से पहले ही इसका डोमेन खरीद लिया। ऐसे में अब अगर रिलांयस को Jio Hotstar डोमेन चाहिए होगा तो उसे उस शख्स से खरीदना होगा। ऐसे में उस शख्स ने एक लेटर लिख कर रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामने डोमेन के बदले एक डिमांड रखी है।
Jio Hotstar के मर्जर से पहले शख्स ने खरीदा डोमेन
हाल ही में Jio और Hotstar की डील हुई है। दरअसल लाइव IPL स्ट्रीमिंग के राइट्स Hotstar के पास से चले गए थे। जिसके बाद एप का यूजर बेस काफी तेजी से कम होने लगा। इसी के चलते उसने Jio से हाथ मिला लिया था। हालांकि JioHotstar के मर्जर से पहले ही दिल्ली के एक यूजर ने इस डोमेन को खरीद लिया। साल 2023 में ही शख्स ने JioHotstar नाम का डोमेन खरीद लिया था। ताफी फ्यूचर में वो रिलायंस जियो के आगे डील रख सके।
कंपनी को पत्र लिख रखी ये शर्त
बता दें कि यूजर ने रिलायंस कंपनी के लिए एक पत्र भी लिखा है। डोमेन को खोलने पर एक लेटर दिखता है। जिसमें लिखा है कि अगर कंपनी डोमेन लेना चाहती है तो उसे उसकी Cambridge की पढ़ाई का खर्चा उठाना होगा। जो कि करीब एक करोड़ है। यूजर ने ये दावा किया है कि वो एक ऐसे परिवार से आता है जहां उसकी फैमिली के लिए कैंब्रिज की उसकी पढ़ाई का खर्चा उठाना संभव नहीं है। इसलिए वो डोमेन के बदले चाहता है कि जियो उसकी पढ़ाई का खर्चा उठाए।
कंपनी ने ठुकराई डिमांड
शख्स ने कपंनी को Email भी किया है। शख्स का मानना है कि रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी के लिए ये एक छोटी से रकम है। हालांकि खबरों की माने तो कंपनी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। साथ ही शख्स के खिलाफ लिगल एक्शन की भी बात कही है।