Champawat NewsBig News

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी आर्मी भर्ती से लौट रहे अभ्यर्थियों से भरी जीप, नौ युवा घायल

लोहाघाट से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. शिवालय मन्दिर पुल के पास एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में नौ युवक घायल बताये जा रहे है.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप

हादसा बीते सोमवार का बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट में शिवालय मन्दिर पुल के पास एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को लोहावती नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में नौ युवा घायल

हादसे में नौ युवा घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार जीप पिथौरागढ़ आर्मी भर्ती से लौट रहे अभ्यर्थियों को वापस ला रही थी. इस दौरान वाहन शिवालय पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें