Dehradun NewsHighlight
जग पग प्रेरणा सोसाइटी ने गरीब बच्चों के साथ मनाया 26 जनवरी

देहरादून: जन पग प्रेरणा सोसाइटी की ओर से गणतंत्र दिवस गरीब बच्चों के साथ मनाया गया। इसमें आदर्श सेवा समिति ओगल भट्टा को अतिथि के रूप में बुलाया गया। जन पग प्रेरणा एनजीओ और आदर्श सेवा समिति ने 72 वं गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया।
इस कार्यक्रम में जन पग प्रेरणा एनजीओ की संचालक सोनिया बेनीवाल व आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष विजय पाल, उपाध्यक्ष रामजग पाल, कोषाध्यक्ष जीत सिंह, प्रबंधक योगेश कुमार, उप प्रबंधक नसरुद्दीन, महिला उपाध्यक्ष अंजू नहार आदि लोग उपस्थित रहे। इस असवर पर बच्चों ने भी हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति से जुड़ी पेंटिंग बनाई। इसके जरिए बच्चों में जहां देशभक्ति का जज्बा जागृत करने का प्रयास किया गया। वहीं, बच्चों की कल्पनाशीलता को बढ़ाने का प्रयास भी किया गया।