जम्मू कश्मीर के उधमपुर में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा। लेकिन जम्मू कश्मीर के नौजवानों ने इनको आईना दिखा दिया। अब देखिए, जब उनकी यहां नहीं चली, जम्मू कश्मीर के लोग उनकी असलियत जान गए, तो ये लोग अब जम्मू कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का खेल, खेल रहे हैं। ये कहते हैं कि 370 के हटने से देश को कोई लाभ नहीं हुआ है।
जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा
उधमपुर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। वो समय दूर नहीं जब जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। आप अपने विधायक, अपने मंत्रियों से अपने सपने साक्षा कर सकेंगे। 10 साल के अदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही। लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़ें है, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। इतना विकास यहां हुआ है, चारो तरफ विकास हो रहा है।
शाहपुर कंडी डैम को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं पीएम मोदी ने कहा कि आप याद कीजिए कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने शाहपुर कंडी डैम को कैसे दर्शकों तक लटकाए रखा। जम्मू के किसानों के खेत सूखे थें, गांव अंधेरे में थे। लेकिन हमारे हक का रावी का पानी पाकिस्तान जा रहा था। मोदी ने किसानों को गारंटी दी थी और इसे भी पूरा करके दिखाया है। इससे कठुआ और सांबा के हजारों किसानों को फायदा हुआ है। यही नहीं इस डैम से जो बिजली पैदा होगी, वो जम्मू कश्मीर के घरों को रौशन करेगी।