National

Ram Mandir: जय श्री राम…शंख ध्वनि, घंटे – घड़ियाल के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई संपन्न

अयोध्या में Ram Mandir में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। मंगल ध्वनि, शंख घंटे – घड़ियाल के साथ विधिवत रूप से राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को पूरा किया गया। अभिजीत मुहुर्त में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा पूरी की गई। इस दौरान पीएम मोदी ने राम लला की पूजा अर्चना की। ये अलौकिक पल को हर किसी ने देखा। 500 साल का इतंजार आज खत्म हुआ। पूरे देश में जय श्री राम के नारे गूंज उठे।

रघुपति राघव राजा राम से गूंजा Ram Mandir

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पीएम मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवन, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोग मौजूद रहे। गर्भगृह में राम लाल विराजमान हो गए हैं। पूरा देश जय श्री राम के जयकारों से गूंज रहा है। राम मंदिर में प्रभु राम के भजन गूंज रहे हैं। रघुपति राघव राजा राम से मंदिर परिसर राममय हो गया है। 500 साल के इंतजार के बाद आखिरकार प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं। हर किसी के आंखों से खुशी के आंसु छलक रहे हैं। बता दें कि आम जनता के लिए 23 जनवरी से राम मंदिर खुला है। कोई भी भक्त प्रभु राम के दर्शन करने जा सकता है।

खुशी से आंखे हुई नम

जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं। बालकांड रमचरितमानस में जैसी रामलला का जैसा वर्णन किया गया है, वैसी ही रामलला का विग्रह सुशोभित हो रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें