National

हर घर तिरंगा बाइक रैली को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिखाई हरी झंडी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे भी मौजूद रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा मनाया जाएगा। इसमें लोगों को अपने-अपने घरों में झंडे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने और बड़ी संख्या में लोगों का भागीदारी बढ़ाने के लिए आज से सांसदों और मंत्रियों के साथ एक तिंरगा बाइक रैली आयोजित की जा रही है। यह बाइक रैली इंडिया गेट सर्किल पर पहुंचेगी। इसके बाद रैली इंडिया गेट परिसर से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में समाप्त होगी।

अपने घरों में लगाए तिंरगा- किशन रेड्डी

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि आने वाले 15 अगस्त को देश के नागरिक अपने घरों पर तिंरगा लगाएं। यह आजादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम है। हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें