Entertainment : जैकी श्रॉफ होंगे G20 में शामिल, INDIA को BHARAT बोलने पर अभिनेता ने कुछ यू दिया जवाब - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जैकी श्रॉफ होंगे G20 में शामिल, INDIA को BHARAT बोलने पर अभिनेता ने कुछ यू दिया जवाब

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
JACKIE SHROFF

G20 की तैयारियां दिल्ली में शुरू हो गई है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ को भी इस शिखर सम्मेलन के डिनर का हिस्सा बनने के लिए इनविटेशन भेजा गया है। साथ ही उन्होंने देश में भारत और इंडिया नाम के मुद्दे पर भी अपने विचार रखे है।

जैकी श्रॉफ होंगे G20 में शामिल

G20 शिखर सम्मेलन की तैयारी जोरो शोरो से है। देश की राजधानी दिल्ली से बड़े-बड़े नेता और अभिनेता इस सम्मलेन में शामिल होंगे। अभिनेताओं की लिस्ट में एक नाम जैकी श्रॉफ का भी है।

G20 के डिनर के लिए अभिनेता आमंत्रित है। तो वहीं सम्मलेन से पहले G20 के निमंत्रण पत्र पर इंडिया की जगह ‘भारत के राष्ट्रपति’ लिखने पर सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया। ऐसे में अभिनेता ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी है।

BHARAT बोलने पर अभिनेता ने दिया ये जवाब

अभिनेता जैक श्रॉफ को G20 के डिनर का निमंत्रण दिया गया है। ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे इंडिया को भारत कहने के ऊपर सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा की ‘भारत को भारत कहने में कोनसी बुरी बात है। इंडिया है तो इंडिया बोलो। नाम बदल देने से हम थोड़ी बदल जाएंगे। हम तो वहीं रहेंगे।’

Share This Article