Big NewsHaldwani NewsNainital News

ITI गैंग के सदस्यों ने किया तीन युवकों पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी में एक बार फिर आईटीआई गैंग के सदस्यों ने शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर जानलेवा हमला किया. पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ITI गैंग के सदस्यों ने किया तीन युवकों पर जानलेवा हमला

घटना 25 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे की है. मिली जानकारी की अनुसार फूलचौड़ स्थित कान्ता बैंकट हॉल के बाहर शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर आईटीआई गैंग के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ितों में शैलेन्द्र बिष्ट, करन बिष्ट और उनके साथी शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शैलेन्द्र बिष्ट को आईटीआई गैंग के करन नेगी, योगेश कार्की, मनोज नेगी, बादल नेगी, रोहित कार्की और उनके अन्य साथियों ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी.

पत्थरों से मार-मारकर किया घायल

पत्थरों से मार-मारकर शैलेन्द्र ने जब के बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने शैलेन्द्र को भी पत्थरों से मार-मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है शैलेन्द्र और करन बिष्ट के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. शैलेन्द्र के सिर पर 30 टांके लगे हैं, जबकि करन बिष्ट के सिर पर चार टांके आए हैं. पीड़ितों को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया. जिसके बाद आनन-फानन में घायलों को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां तीनों युवकों का इलाज चल रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित युवकों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है. इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित युवकों ने बताया कि आरोपियों से उन्हें जान-माल का खतरा है. मामले को लेकर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें