Big NewsPithoragarh News

चट्टान से गिरकर गहरी खाई में गिरा ITBP का जवान, मौके पर मौत

पिथौरागढ़ से हादसे की खबर सामने आ रही है। आईटीबीपी का जवान चट्टान से गिरकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जवान की मौत हो गई।

चट्टान से गिरकर खाई में गिरा ITBP का जवान

जवान की पहचान त्रिमोहन सिंह (35) पुत्र बाबूलाल सिंह निवासी बांदा के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम त्रिमोहन सिंह करीब पांच बजे के करीब भारत-चीन सीमा पर सामान छोड़ने गए थे। मैन सिंह टाप से लीलम की तरफ आते हुए वह खाई में जा गिरे।

रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंची टीम

त्रिमोहन सिंह के साथी हितेश कुमार ने घटना की सूचना अपनी यूनिट मुनस्यारी को दी। घटना की सूचना पाकर आईटीबीपी के जवान रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घंटो की मशक्कत के बाद जवान का शव खाई से बाहर निकाला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सोमवार को जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार प्रभारी थानाध्यक्ष बीसी मासीवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव वाहन से यूपी के लिए भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें