इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लिया है। उन्होनें घोषणा की है कि वो एक दशक अपने पार्टनर के साथ रही है लेकिन अब वो अलग होने जा रही है। बता दें कि मेलोनी और उनके पार्टनर की एक बेटी भी है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पोस्ट में लिखा कि एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है।
कौन है एंड्रिया जियाम्ब्रुनो
बता दें कि इटली की पीएम मेलोनी के पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो पेशे से एक पत्रकार है। वे टीवी के जाने-माने चहरे हैं। एंड्रिया ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान रेप पीड़िता पर गलत कमेंट कर दिया था। इसके बाद उनकू खूब आलोचना हुई थी।
जियाम्ब्रुनो का विवादित बयान
दरअसल, एक शो के दौरान एंड्रिया ने बलात्कार पीड़िता पर ही कई सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर आप डांस कर रहे हैं तो आपको नशे में होने का पूरा अधिकार है, लेकिन अगर आप इससे बचते हैं तो आप कई और चीजों से बच सकते हैं।