Big NewsNational

बड़ी खबर : इस राज्य में धारा 144 लागू, घर बैठकर काम करेंगे सरकारी-गैर सरकारी दफ्तर के कर्मचारी

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने के लिए शनिवार को सबसे अधिक प्रभावित छह जिलों में पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी। सरकार ने कार्यालयों में घर से काम करने प्रणाली शुरू करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मुद्दे पर एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, सोनीपत और रोहतक के उपायुक्तों को धारा 144 लागू करने के लिए कहा गया है, ताकि कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी को काबू किया जा सके।

CM ने लॉकडाउन लागू करने से साफ इनकार किया है उन्होंने कहा है कि यह शर्ते सिर्फ 6 जिलों में लागू होगी अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों को अनुमति होगी इसी के साथ सरकारी गैर सरकारी दफ्तर के कर्मचारी घर बैठकर काम करेंगे

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें