Big NewsNainital News

उत्तराखंड से फिर बड़ी खबर : इस जिले में भी लगा संपूर्ण कोरोना कर्फ्यू

हल्द्वानी- कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए देहरादून DM ने देहरादून समेत ऋषिकेश में संपूर्ण कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया है जो 26 की शाम 7बजे से लेकर 3 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। वहीं इसी के साथ नैनीताल जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जिले के कई शहरों में संपूर्ण कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। अब बता दें कि देहरादून समेत हरिद्वार और नैनीताल में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

जी हां 27 अप्रैल से 3 मई तक हल्द्वानी, लालकुआं और रामनगर में पूर्ण कर्फ्यू रहेगा। फल, सब्जी, डेयरी, मीट और राशन की दुकानें शाम 4 बजे तक खुलेंगी।पेट्रोल पंप, गैस और दवाई की दुकानें पूरी तरह से खुली रहेंगी।आवश्यक सेवा और सरकारी वाहनों के आवागमन पर छूट रहेगी। शव यात्रा में 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे। पोस्ट ऑफिस और बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे। कल यानी 26 अप्रैल को बाजार शाम 5 बजे तक खुलेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें