EntertainmenthighlightInternational News

आयरन मैन फेम रॉबर्ट डाउनी जूनियर की थूकी हुई च्यूइंग गम बिक रही है ऑनलाइन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

हर किसी ने अपने जीवन में एक बार तो च्युइंग गम तो खाई ही होगी। च्युइंग गम की कीमत सामान्य तौर पर एक या दो रूपए के बीच में होती है। आप सुनकर हैरान रह जाएंगे जब आपको पता चलेगा की ऑनलाइन च्युइंग गम वो भी थूकी हुई जो 45 लाख में बिक रही है।

 रॉबर्ट डाउनी जूनियर की थूकी हुई च्यूइंग गम

आयरन मैन फेम रॉबर्ट डाउनी जूनियर हॉलीवुड के बहुत ही चहेते कलाकार है। वह अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस है। भारत में भी रॉबर्ट की अच्छी खासी फैनफॉलोइंग है। न्यूयॉर्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक 13 फरवरी को एक्टर जॉन फैवरो का हॉलीवुड वाक ऑफ़ फेम स्टार का प्रदर्शन हुआ।

हॉलीवुड वाक ऑफ़ फेम का स्टार उन सितारों का बनता है जिसने मनोरंजन जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। लॉस एंजेलिस में डॉल्बी थिएटर के पास बहुत सारे अभिनेताओं और फिल्मकार के नाम का स्टार बना हुआ है। लोग अक्सर यहां आते है। हॉलीवुड में यह एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन जैसा है।

स्टार के अनावरण के लिए एक्टर जॉन फैवरो के साथ रॉबर्ट भी आए थे। उसके बाद मजाक में रॉबर्ट ने अपने मुंह का चबाया हुआ च्युइंग गम उस स्टार के ऊपर चिपका दिया।

ऑनलाइन वेबसाइट पर नीलामी के लिए डाला थूका हुआ च्युइंग गम

रॉबर्ट को एक आदमी ने च्युइंग चिपकाते हुए देख लिया। उसने वह च्युइंग गम उठाई और उसे अपने साथ घर ले गया। उस इंसान ने वो च्युइंग ऑनलाइन वेबसाइट EBAY पर डाल दिया। EBAY पर उस व्यक्ति ने रॉबर्ट की थूकी हुई च्युइंग गम को नीलामी के लिए डाल दी।

chewing gum

प्रोडक्ट के डिस्क्रिप्शन में लिखा यह

जिस इंसान ने वो च्युइंग ऑनलाइन वेबसाइट पर डाला उसने च्युइंग गम के बारे मे लिखा ‘ कुछ ही दिन पहले हॉलीवुड वाक ऑफ़ फेम में जॉन फैवरो का नाम भी शामिल किया गया था। इवेंट के दौरान रॉबर्ट डाउनीजूनियर ने अपना च्युइंग गम स्टार पर चिपकाया।

मैं उस वक्त आस पास ही था। वह च्युइंग गम मेरे हाथ लग गया। मैं उस च्युइंग को उसी हालत में बेच रहा हूं जैसे मुझे मिली थी। आप डीएनए टेस्ट कर भी चेककर सकते है। च्युइंग गम प्लास्टिक के कंटेनर में मिलेगी। भेजने पर आप उसकी शिपिंग ट्रैक भी कर सकते है।‘

च्युइंग गम की कीमत 45 लाख रूपए है

च्युइंग की कीमत 40,000 डॉलर रखी गई थी। नीलामी के दौरान इसकी कीमत 55,000 डॉलर हो गई। भारतीय करेंसी के हिसाब से 45 लाख से भी ज्यादा। बोली की आखरी तारिख 1 अप्रैल है। तब तक च्युइंग गम की कीमत और बढ़ सकती है। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button