Entertainment

Ira Khan-Nupur Sangeet: संगीत में आमिर खान और उनके बेटे आजाद ने आयरा के लिए गाया गाना, वायरल हुआ वीडियो

Ira Khan-Nupur Shikhare Sangeet: आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिखरे के उदयपुर में शादी के फंक्शन चल रहे हैं। आज यानी १० जनवरी को दोनों मराठी रीती रिवाजों के साथ शादी करेंगे।

ऐसे में बीती रात दोनों का संगीत फक्शन था। जिसमें कपल ने हाथ थामकर ग्रैंड एंट्री ली। संगीत फक्शन के दौरान आमिर खान, उनके बेटे आजाद और एक्स वाइफ किरण राव ने आयरा के लिए गाना गाय। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।

IRA KHAN MEHNDI PHOTOS (1)

आमिर खान ने गाया गाना

संगीत फंक्शन में चार चांद लगाने के लिए आमिर खान, आजाद और किरण राव ने गाना गया। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आमिर और उनके बेटे आज़ाद ने लाडली के लिए ‘फूलों का तारों का’ गाना गाया। इस दौरान सभी ने ट्रेडिशनल वियर पहन रखा था।

आयरा और नूपुर की शानदार एंट्री

आयरा और नूपुर ने संगीत में हाथ पकड़कर एंट्री ली। इसी एंट्री का वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। एंटी के दौरान बैकग्राउंड में आफरीन-आफरीन गाना बज रहा था। जहां आयरा लहंगे में काफी ख़ूबसूरत लग रही थी। तो वहीं ब्राउन फॉर्मल सूट में नूपुर काफी हैंडसम लग रहे थे।

इस दिन होस्ट करेंगे रिसेप्शन

बता दें की मुंबई में 3 जनवरी को आयरा और नूपुर ने कोर्ट मैरिज की थी। आज यानी 10 जनवरी को कपल मराठी स्टाइल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके साथ ही शादी के फंक्शन भी खत्म हो जाएंगे। उदयपुर में शादी के फंक्शन के बाद 13 जनवरी को मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स शामिल होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें