भारत के लड़के के प्यार में लूडो गेम के जरिए पड़ी पाकिस्तान की महिला सरहद लांघ कर भारत में ग्रेटर नोएडा आ गई। लेकिन पाकिस्तान की महिला और भारत के लड़के की ये प्रेम कहानी का अंत अच्छा नहीं हुआ। पुलिस को इनकी ये प्रेम कहानी को खत्म करना पड़ा है।
ऑनलाइन गेम से हुई मुलाकात
दरअसल, पाकिस्तान की इकरा जीवानी और भारत के मुलायम सिंह यादव की ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान दोस्ती हुई। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद पाकिस्तान की इकरा और भारत का मुलायम दोनों नेपाल में मिले और वहां दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों बेंगलूरु आ गए और वहीं अपना जीवन जीने लगे। लेकिन जब पुलिस को इनके बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ने इकरा को गिरफ्तार कर लिया है।
सरहद लांघकर आई थी इकरा
साल 2020 की बात है। पाकिस्तान के हैदराबाद की रहने वाली इकरा की ऑनलाइन लूडो गेम के जरिए हिंदूस्तान के मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई। मुलायम बेंगलुरु में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। दोनों को गेम खेलते-खेलते एक दूसरे से प्यार हो गया। और दोनों ने एक दूसरे से 2022 में मिलने की ठान ली।
वीजा नहीं होने पर बेचे गहने
19 साल की इकरा हैदराबाद में ट्यूश्न पढ़ाया करती थी। लेकिन मुलायम से प्यार के कारण वो उससे मिलना चाहती थी लेकिन उसके पास भारत आन के लिए वीजा नहीं था। इस कारण उसने अपने गहने बेचे और दोस्तों से पैसे उधार लिए। फिर वह पैसे लेकर कराची पहुंची, कराची से दुबई और दुबई से नेपाल आ गई। इधर मुलायम भी इकरा से मिलने के लिए नेपाल पहुंच गया था।
अवैध तरीके से प्रेमी से साथ रहने लगी
दोनों प्रेमी नेपाल में मिले और दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों बेंगलुरु में आकर किराये के मकान में रहने लगे। इकरा अवैध तरीके से भारत में रह रही थी जिसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी। वही मुलायम ने इकरा का फर्जी आधार कार्ड बनाया और उसका नाम बदल कर रवा यादव रख लिया। लेकिन 2023 में इन दोनों के प्यार की कहानी को पुलिस ने पकड़ा और इनके बीच में एक दीवार आ गई।
23 जनवरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरसअल बेंगलुरु पुलिस को पाकिस्तान में वॉट्सऐप कॉल के बारे में इंटिलिजेंस इनपुट मिला। वहीं जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पाकिस्तान की इकरा नाम की लड़की रवा यादव बनकर भारत में रह रही है और कभी कभी वो अपने माता पिता से पाकिस्तान में बात किया करती है। यहीं से इकरा का सच पुलिस को मालूम पड़ा। 23 जनवरी को पुलिस ने इकरा को भारत मे अवैध रूप से आने और पहचान छिपाने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुलायम सिंह को भी पाकिस्तानी नागरिक को गैर कानूनी रूप से भारत में शरण देने के लिए गिरफ्तार किया। वहीं 19 फरवरी को इकरा को भारत-पाकिस्तान सीमा पर इमिग्रेशन अफसरों के हवाले किया और वहां से पाकिस्तान भेज दिया। उधर मुलायम सिंह यादव को जालसाजी, फॉरेनर्स एक्ट और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेजा गया है। फिलहाल मुलायम का कोर्ट मे केस चल रहा है। वही मुलायम की मां ने भी अपनी बहू इकरा को भारत भेजने की गुजारिश की है।
मुझे भारत में पति के साथ रहने दें- इकरा
गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस से इकरा बार-बार ये गुजारिश कर रही थी कि वो अपने पति के साथ भारत में ही रहना चाहती है, उसे उसके पति से बात करने दीजिए। पुलिस को भी इकरा और मुलायम को अलग करने का अफसोस है लेकिन कानून की वजह से पुलिस भी दोनों प्रेमियों की मदद नहीं कर सकती।