Big NewsSports

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने Rishabh Pant, जानें लिस्ट

आईपीएल 2025( IPL 2025 Mega Auction) के लिए आज कई खिलाड़ियों की नीलामी हुई है। जिसमें ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मालामाल हो गए है। IPL के इतिहास में वो सबसे ज्यादा कीमत में निलाम होने वाले खिलाड़ी बन गए है। इस रेस में दूसरे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर है। उनको पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा है। चलिए जानते है कि आईपीएल 2025 के लिए सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट देख लेते है।

आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी (IPL 2025 Mega Auction Rishabh Pant)

नीलामी से पहले सभी टीमों द्वारा रिटेंशन लिस्ट रिलीज की गई थी। इस बार कई सारे दिग्गज खिलाड़ी नीलामी में शामिल थे। इस खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिटेंन नहीं किया था। जिसमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और मिचेल स्टार्क आदि खिलाड़ी मौजूद थे।

खिलाड़ी कितने में खरीदा टीम

  1. ऋषभ पंत 27 करोड़ लखनऊ सुपरजायंट्स
  2. श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ पंजाब किंग्स
  3. अर्शदीप सिंह 18 करोड़ पंजाब किंग्स
  4. युजवेंद्र चहल 18 करोड़ पंजाब किंग्स
  5. जोस बटलर 15.75 करोड़ गुजरात टाइटंस
  6. केएल राहुल 14 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
  7. मोहम्मद सिराज 12.25 करोड़ गुजरात टाइटन्स
  8. मिचेल स्टार्क 11.75 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
  9. कगिसो रबाडा 10.75 करोड़ गुजरात टाइटन्स
  10. लियम लिविंगस्टन 8.75 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  11. डेविड मिलर 7.50 करोड़ लखनऊ सुपर जायंट्स

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें