Sports

IPL 2024: जल्द होने वाला है आईपीएल का आगाज़, इस बार इन तीन कप्तानों पर होगी नज़र

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन का आगाज़ 22 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की सभी 10 टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। फैंस भी लीग के शुरू होने का इंतज़ार कर रहे है। IPL 2024 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की (CSK) और फाफ डु प्लेसिस की (RCB) 22 मार्च को आमने-सामने होगी।

IPL 2024 में इन तीन कप्तानों पर होगी नजर

इस बार के आईपीएल सीजन में तीन युवा कप्तानों के ऊपर दर्शकों की नज़र रहने वाली है। जहां चोट के बाद ऋषभ पंत(Rishabh Pant) दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में मैदान में वापसी करेंगे। तो वहीं श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) के ऊपर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की और शुभमन गिल(Shubhman Gill) के ऊपर गुजरात टाइटन्स (GT) की रिस्पांसिबिलिटी रहेगी।

Rishabh Pant की होगी अग्नि-परीक्षा

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ख़ुशी की बात है की ऋषभ (Rishabh Pant) इस आईपीएल सीजन में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में ऋषभ पंत को फिट घोषित किया है। अनुमान लगाया जा रहा था की उनको फिट होने में काम से काम सो साल का समय लगेगा। पछले सीजन की तरह वो आईपीएल 2024 का 17 वां सीजन भी नहीं खेल पाएंगे। लेकिन महज़ 14 महीनों में उन्होंने रिकवरी कर ली।

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे ऋषभ

बता दें की साल २०२२ के अंत में ऋषभ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। ऐसे में अब उनकी वापसी के बाद दर्शकों की नज़र उनपर रहेगी। बता दें की दिल्ली ने एक भी ख़िताब अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में देखना ये होगा इस साल दिल्ली की टीम कप अपने नाम कर पाती है या नहीं।

Shreyas Iyer की फिटनेस पर संदेह

मिडिल ऑर्डर बैट्समैन श्रेयस अय्यर को भी हाल ही में बैक इंजरी से जूझते हुए देखा गया था। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में श्रेयस चौथे एवं पांचवें दिन मैदान में फील्डिंग करने नहीं उतरे थे। इस मैच में उन्होंने 95 रनों की पारी खेली थी। जहां उन्हें बैक पर पेन हुआ था।

shreyas iyer

शुरुआती मैचों में श्रेयस नहीं होंगे टीम का हिस्सा!

इसके अलावा खबर आई थीं की लीग के शुरुआती मैचों में श्रेयस प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। उनके बदले नीतीश राणा टीम की कप्तानी संभल सकते है। ऐसे में इस आईपीएल सीजन श्रेयस पर भी लोगों की नज़र रहेगी। उपलब्ध होने के बाद भी क्या श्रेयस असरदार वापसी करेंगे, ये सवाल बना रहेगा।

बता दें की श्रेयस बैक इंजरी के चलते बीते साल पूरे आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाए। पिछले साल अप्रैल में उनकी सर्जरी हुई। जिसके चलते वो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल भी नहीं खेल पाए। ऐसे में उनकी पीठ की इंजरी कभी भी उभर सकती है।

Shubhman Gill पर होगा कप्तानी का दबाव!

हार्दिक पंड्या ने गुजरात को छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापसी कर ली है। ऐसे में हार्दिक के चले जाने से शुभमन गिल को गुजरात टाइटन्स कप्तान घोषित किया गया है। बता दें की गुजरात ने अपबने पहले ही सीजन में हार्दिक की कप्तानी में आईपीएल 2022 का खिताब जीता था। तो वहीं पिछले साल भी टीम ने फाइनल में प्रवेश किया था।

पिछले साल गिल ने ऑरेंज कैप की अपने नाम

ऐसे में गिल का बतौर कप्तान कैसा प्रदर्शन रहेगा, ये देखने वाला होगा। बता दें की गिल ने पिछले साल सर्वाधिक 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थीं। ऐसे में इस बार उनके कन्धों पर कप्तानी का जिम्मा होगा। ये देखने वाली बात होगी की इस साल वो कैसा प्रदर्शन करते है।

तीनों कप्तानों के IPL आंकड़े

  1. ऋषभ पंत- 98 मैच, 2838 रन, 34.61 एवरेज, 1 शतक और 15 फिफ्टी
  2. शुभमन गिल- 91 मैच, 2790 रन, 37.70 एवरेज, 3 शतक और 18 फिफ्टी
  3. श्रेयस अय्यर- 103 मैच, 2776 रन, 31.55 एवरेज, 19 अर्धशतक

Back to top button