Sports

MI vs SRH: पहली जीत के लिए मैदान में भिड़ेगी मुंबई और हैदराबाद, जानें टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

MI vs SRH Playing XI: IPL 2024 का आठवा मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच ये मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाना है। बता दें की सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी। तो वहीं मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस ने हार का स्वाद चखाया था। ऐसे में दोनों ही टीमें आज पहली जीत की तलाश के लिए मैदान में उतरेगी। ऐसे में चलिए जानते है कि दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या होगी।

ईशान किशन को करना होगा बेहतरीन प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ओपनिग कर सकती है। पिछले मैच में ईशान किशन शून्य पर पवेलियन लौट गए थे। मिडिल ऑर्डर की बात करें तो तिलक वर्मा, नमन धीर और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी टीम की कमान संभालेगे। तो वहीं मैच फिनिशि करने का जिम्मा टिम डेविड पर होगा। गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला और ल्यूक वुड टीम में शामिल हो सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद में ये खिलाड़ी संभालेगे टीम की कमान

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी ओपनिग कर सकते हैं। तो वहीं हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, शाहबाज़ अहमद और अब्दुल समद मिडिल में टीम की जिम्मेदारी संभालेगे। इसके अलावा पैट कमिंस, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मार्कंडे जैसे गेंदबाज प्लेंइग 11 में शामिल हो सकते है।

MI vs SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन-

मुंबई इंडियंस (MI): हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, नमन धीर, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड और जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : पैट कमिंस (कप्तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसन, टी नटराजन और मयंक मार्कंडे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें