पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सभी के फेवरेट खिलाड़ियों में से एक है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फैंस को लग रहा है की इस साल धोनी अपना आखरी आईपीएल खेलेंगे। इंटरव्यू के दौरान चाहर ने धोनी के रिटायरमेंट में यह बात बोलकर फैंस को दुविधा में डाल दिया है।
- Advertisement -
धोनी के संन्यास को लेकर दीपक चाहर ने कही यह बात
आईपीएल में सीएसके टीम के फ़ास्ट बॉलर दीपक चाहर से एक इंटरव्यू के दौरान धोनी के रिटायरमेंट के ऊपर सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा, की किसी ने नहीं कहा की यह साल धोनी का आईपीएल में आखरी साल होगा। ना ही धोनी ने ऐसा कुछ कहा है।
मुझे उम्मीद है की वो आगे भी खेलेंगे। हम उनके संन्यास की कोई बात नहीं जानते। यह तो खुद धोनी ही जानते हैं। हमने देखा कैसे उन्होंने टेस्ट और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से एकदम से ही संन्यास ले लिया था।
किसी को नहीं पता धोनी कब संन्यास लेंगे। मेरे लिए सौभाग्य की बात है की मैंने उनके नेतृत्व में खेला। उनके साथ खेलना मेरा सपना रहा है। इस साल जब वह आईपीएल में बल्लेबाजी करेंगे तो आप खुद ही जान जाएंगे।
- Advertisement -
पिछले साल इंटरव्यू में धोना ने कही थी यह बात
धोनी ने स्पष्ट रूप से कहा है की वह 2023 में CSK का नेतृत्व करेंगे। वह घरेलू दर्शकों के सामने लम्बे समय के बाद खेलने के लिए उत्सुक भी हैं। पिछले साल इंटरव्यू के दौरान धोनी से आईपीएल खेलने के बारे में पूछा गया था। तो उन्होंने कहा “निश्चित रूप से हां “।
चेन्नई में खेलकर टीम के प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहते हैं धोनी
धोनी ने कहा की चेन्नई में खेलकर टीम के प्रशंसकों का धन्यवाद ना करूं यह ठीक नहीं होगा। उम्मीद है की अगले साल मेरे पास टीमों के साथ अलग-अलग जगह जाकर टीम के फैंस का धन्यवाद करने का मौका होगा। साल 2023 मेरा आखरी साल होगा या नहीं ? यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा सवाल है। यह मैं अभी नहीं कह सकता।